इंडियन टीम के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) आज रन मशीन के नाम से मशहूर हैं। विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर फ्रेंचाइजी क्रिकेट तक सभी मैचों में ढ़ेरों रन बनाए हैं, लेकिन क्या आपको पता है जब विराट अपने करियर के खराब दौर से गुजर रहे थे तब महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ही वो खिलाड़ी थे जो उनके पीछे खड़े थे। यहां तक कि जब विराट को टीम से ड्रॉप करने की बात की गई थी तब धोनी ने विराट का बचाव करते हुए खुद भी खेलने से मना कर दिया था।
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल ने साल 2013 से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है, जिसके दौरान टीम से विराट को ड्रॉप किये जाने की बात पर कप्तान धोनी चिढ़ गए थे और उनके लिए लड़ भी गए थे। उमर अकमल ने एक पाकिस्तानी चैनल पर बात करते हुए इसका खुलासा किया है।
उन्होंने कहा, 'मैं धोनी के साथ बैठकर डिनर कर रहा था। साल 2013 में हमने इंडिया का टूर किया था जो कि हम जीतकर आए थे। तब विराट का मुश्किल समय चल रहा था। इसी बीच टीम इंडिया का मैनेजर धोनी के कमरे में आया। उन्होंने धोनी से कहा कि कोहली को आखिरी वनडे मत खिलाओ।'
"I was having dinner with MS Dhoni. Team manager came & told him to drop Virat but Dhoni said then I'll also not play. Make someone else the captain"
— Hustler (@HustlerCSK) July 1, 2024
~Umar Akmal
•Never dropped players, The Og
pic.twitter.com/B5LstqyIy8