चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में उर्विल पटेल ने में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे तेज पचास अपने नाम कर लिया।
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के 27 साल के युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार (10 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में उर्विल ने मैदान पर आते ही चौकों-छक्कों की बारिश शुरू कर दी और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया।
नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे उर्विल पटेल ने सिर्फ 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने IPL 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।