IPL 2026: Vaibhav Sooryavanshi ने 8 रन पर आउट होकर भी बनाया महारिकॉर्ड,ग्लेन मैक्सवेल को छोड़ा पीछे (Image Source: AFP)
LSG vs RR: राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi IPL Runs) ने बुधवार (22 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में 11 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 8 रन बनाए। भले ही इस पारी में सूर्यवंशी फ्लॉप रहे हो लेकिन उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया।
इस पारी के दौरान सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने 500 रन पूरे कर लिए और वह सबसे कम गेंदों में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्यवंशी ने सिर्फ 227 गेंदों में अपने 500 आईपीएल रन पूरे किए हैं।
इस लिस्ट में उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 260 गेंदों में आईपीएल में 500 रन पूरे किए थे।