Vaibhav Sooryavanshi U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में रच सकते हैं इतिहास,डेवाल्ड ब्रेविस का रिकॉर्ड खतरे में (Image Source: X.Com (Twitter))
India vs England U-19 World Cup 2026 Final: भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के पास शुक्रवार (6 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
वैभव ने मौजूदा वर्ल्ड कप की 6 पारियों में 44 की औसत से 264 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 26 चौके और 15 छक्के जड़े हैं। अगर वह फाइनल में मुकाबले में चार छक्के जड़ लेते हैं अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बना देंगे।
फिलहाल यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस के नाम है, जिन्होंन 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में 18 छक्के जड़े थे।