Vaibhav Sooryavanshi ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना महारिकॉर्ड, टीम इंडिया में चुने जाते ही (Image Source: X.com Twitter)
वैभव सूर्यवंशी ( Vaibhav Sooryavanshi) का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया, जब शनिवार को उन्हें आयरलैंड,इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिली। 15 साल के वैभव ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का कारनामा किया।
तेंदुलकर ने 1989 में 16 साल की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ़ अपना डेब्यू किया था और उनका यह रिकॉर्ड 36 साल तक कायम रहा।
सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है। उन्होंन् हाल ही खत्म हुए आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे। उन्होंने एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ा था।