भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स की लिस्ट जारी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, A-प्लस कैटेगरी को सस्पेंड कर दिया गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली, जो पहले A-प्लस कैटेगरी का हिस्सा थे, अब 2025-26 के कॉन्ट्रैक्ट्स में B कैटेगरी में शामिल किए गए हैं। भारत के टी-20I कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी इसी कैटेगरी में रखा गया है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि सिर्फ तीन खिलाड़ी शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा को ग्रुप A कैटेगरी का हिस्सा होंगे। पिछले स्ट्रक्चर के अनुसार, A-प्लस कैटेगरी में रखे गए खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते थे। ग्रेड A कैटेगरी के खिलाड़ियों को सालाना 5 करोड़ रुपये मिलते हैं, जबकि ग्रेड B में ये घटकर 3 करोड़ रुपये हो जाता है। ग्रेड C में रखे गए खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये मिलते हैं।
हालांकि, अब A-प्लस कैटेगरी खत्म होने के बाद पे स्ट्रक्चर में संभावित बदलाव हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में खिलाड़ियों की लिस्ट इस प्रकार है।