Advertisement
Advertisement
Advertisement

विराट कोहली ने कही ऐसी बात, 38 साल के धोनी का कोई विकल्प नहीं है !

14 सितंबर। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को एक बार फिर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है और कहा है कि 38 साल के इस खिलाड़ी का कोई विकल्प नहीं है। कोहली ने साथ ही

Advertisement
विराट कोहली ने कही ऐसी बात,  38 साल के धोनी का कोई विकल्प नहीं है ! Images
विराट कोहली ने कही ऐसी बात, 38 साल के धोनी का कोई विकल्प नहीं है ! Images (twitter)
Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat
Sep 14, 2019 • 05:40 PM

14 सितंबर। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को एक बार फिर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है और कहा है कि 38 साल के इस खिलाड़ी का कोई विकल्प नहीं है। कोहली ने साथ ही कहा कि धोनी ने कई बार बताया है कि उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है।

विश्व कप के बाद धोनी ने विंडीज दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था और अब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल से शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी नहीं हैं।

मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कोहली ने कहा, "आप चाहे मानें या नहीं अनुभव हमेशा से मायने रखता है। कई खिलाड़ियों ने अतीत में इस बात को साबित किया है कि उम्र महज एक आंकड़ा भर है। यहां तक की धोनी ने भी अपने करियर में इस बात को कई बार साबित किया है।"

कोहली ने कहा, "एक बात उनमें सबसे अच्छी है कि वह हमेशा पहले भारतीय क्रिकेट के बारे में सोचते हैं। कब संन्यास लेना है यह उनका निजी फैसला है। किसी को इस मसले पर अपने विचार नहीं देने चाहिए।"

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat
September 14, 2019 • 05:40 PM

Trending

Advertisement

Read More

Advertisement