Virat Kohli ने बनाया सबसे तेज 14000 T20 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बन (Image Source: X.com/Twitter)
Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने बुधवार (13 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटनरेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार पारी से इतिहास रच दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए कोहली ने 60 गेंदों में नाबाद 105 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के जड़े।
T20 में 14000 रन
अपनी इस पारी के दौरान 78वां रन बनाते ही कोहली ने टी-20 क्रिकेट में अपने 14000 रन पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह भारत के पहले और दुनिया के छठे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स,डेविड वॉर्नर और जोस बटलर ही ऐसा कर पाए थे।