गुजरात टाइंटस के कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार (26 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने वेंकटेश अय्यर के रूप में पहला विकेट तो जल्दी गंवा दिया लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभालते हुए तेज़ी से रन बनाने शुरू कर दिए।
हालांकि, 43 रन पर आउट होने से पहले भी कोहली एक बार मुश्किल में फंस गए थे। कोहली एक शुरुआती मौके पर उस समय बाल-बाल बच गए जब वॉशिंगटन सुंदर ने रन आउट का एक साफ़ मौका गंवा दिया। इतना ही नहीं, इस रनआउट करने के चक्कर में वो कोहली को ओवरथ्रो के 5 रन तोहफ़े में दे बैठे। फ्री में 5 रन मिलने के बाद विराट कोहली सुंदर के मज़े लेते नजर आए और उन्होंने शरारती अंदाज़ में सुंदर की ओर देखते हुए उन्हें 'थम्ब्स अप' दिखाकर शुक्रिया अदा भी किया।
Virat Kohli thanking Washington Sundar for the overthrows.
— Kuldeep (@Kuldeep2250) May 26, 2026
Virat Kohli Funny Mood Against GT pic.twitter.com/Y5r3axkKfP
इस मैच में विराट कोहली एक और बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे लेकिन जेसन होल्डर ने उन्हें बोल्ड करके उनकी पारी का अंत कर दिया। अब यहां से ये देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी की टीम पहली पारी में कितना बड़ा स्कोर बना पाती हैै।