Virat Kohli Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार, 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND vs WI ODI Series) खेली जाएगी जिसका पहला मुकाबला (IND vs WI 1st ODI) तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में होगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) एक ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैं, जो कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ 'God of Cricket' सचिन तेंदुलकर ने बनाया है।
वनडे क्रिकेट में 15,000 रन: विराट कोहली भारतीय टीम के सबसे बड़े बल्लेबाज़ों में से एक हैं, जिनकी गिनती क्रिकेट वर्ल्ड के दिग्गजों में की जाती है। वो भारत के लिए 314 वनडे मैचों की 302 पारियों में 14,941 रन बना चुके हैं। खास बात ये है कि विराट ODI में अपने 15,000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं।
विराट के पास तिरुवनंतपुरम वनडे में वेस्टइंडीज के सामने 59 रनों की पारी खेलकर ये मुकाम हासिल करने का सुनहरा मौका है। वो ये कारनामा कर लेते हैं, तो वनडे क्रिकेट के इतिहास में 15000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। ODI फॉर्मेट में महज़ 'God of Cricket' सचिन रमेश तेंदुलकर ही इस आंकड़ें तक पहुंचे हैं। उन्होंने 463 वनडे मैचों में 18,426 रन बनाए हैं।