Virat Kohli Record: भारत-न्यूजीलैंड के बीच बुधवार, 04 नवंबर से पांच मैचों की ODI सीरीज (NZ vs IND ODI Series) खेली जाएगी। गौरतलब है कि इस सीरीज में भारतीय टीम के महान क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी फील्डिंग से इतिहास रच सकते हैं। विराट वो कारनामा करने के करीब हैं, जो कि अब तक किसी भारतीय खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं किया है।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि विराट कोहली 37 साल के हो गए हैं। हालांकि उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया है। वो आज भी किसी 25 साल के खिलाड़ी की तरह मैदान पर फुर्तीले रहते हैं। वो गज़ब के फील्डर हैं और उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 345 कैच पकड़े हैं।
खास बात ये है कि न्यूजीलैंड टूर पर विराट पांच मैचों की वनडे सीरीज में पांच कैच पकड़ते हैं, तो वो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 350 कैच पूरे कर लेंगे। वो ये कारनामा करने वाले भारत के पहले क्रिकेटर होंगे। विराट के बाद टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक कैच राहुल द्रविड़ ने पकड़े। उन्होंने अपने 333 कैच किए।