Cricket Image for इंडियन क्रिकेट को एक और झटका, विराट कोहली ने टेस्ट कप्तानी भी छोड़ी (Image Source: Google)
पिछले साल टी-20 और वनडे की कप्तानी छोड़ने के बाद अब विराट कोहली ने भारतीय फैंस को एक और बड़ा झटका दे दिया है। जी हां, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट की भी कप्तानी छोड़ दी है।
Also Read: Ashes 2021-22 - England vs Australia Schedule and Squads
विराट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक लंबा-चौड़े पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने कप्तानी छोड़ने के बारे में कहा है। इस पोस्ट में उन्होंने रवि शास्त्री और महेंद्र सिंह धोनी का भी शुक्रिया किया है क्योंकि धोनी ने उन्हें कप्तान के रूप में निखारने में अहम भूमिका निभाई थी।