Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2023 से पहले पंजाब किंग्स के सपोर्ट स्टाफ में हुए बड़े बदलाव, इन दिग्गजों की हुई वापसी

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने आईपीएल 2023 से पहले अपने सपोर्ट स्टाफ में कुछ और बदलाव किए हैं। फ्रेंचाइजी ने वसीम जाफर (Wasim Jaffer) को दोबारा बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है और चार्ल्स लैंगवेल्ट (Charl Langeveldt) को...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma November 16, 2022 • 23:44 PM
IPL 2023 से पहले पंजाब किंग्स के सपोर्ट स्टाफ में हुए बड़े बदलाव, इन दिग्गजों की हुई वापसी
IPL 2023 से पहले पंजाब किंग्स के सपोर्ट स्टाफ में हुए बड़े बदलाव, इन दिग्गजों की हुई वापसी (Image Source: BCCI)
Advertisement

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने आईपीएल 2023 से पहले अपने सपोर्ट स्टाफ में कुछ और बदलाव किए हैं। फ्रेंचाइजी ने वसीम जाफर (Wasim Jaffer) को दोबारा बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है और चार्ल्स लैंगवेल्ट (Charl Langeveldt) को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। इसके अलावा ब्रैड हैडिन (Brad Haddin) को अस्सिटेंट कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इससे पहले पंजाब किंग्स ने सितंबर में ट्रेवर बेलिस को अनिल कुंबले की जगह हेड कोच बनाया था। वहीं शिखर धवन को मयंक अग्रवाल की जगह नया कप्तान नियुक्त किया। फ्रेंचाइजी पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल को रिलीज भी कर चुकी है। 

Trending


बता दें कि पजंबा किंग्स की टीम पिछले लगातार तीन सीजन से प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही है। 

जाफर 2020 में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच बने थे, लेकिन पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन से पहले उन्होंने अपना पद छोड़ दिया था। लैंगवेल्ट आईपीएल 2020 में गेंदबाजी कोच के रूप पंजाब की टीम के साथ जुड़े थे। उनकी जगह 2021 में डेमियन राइट को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Also Read: क्रिकेट के अनोखे किस्से

हैडिन इससे पहले सनराइजर्स बैदराबाद के अस्सिटेंट कोच रह चुके हैं। 23 दिसंबर को होने वाले आईपीएल 2023 के ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। जिसमें मयंक और ओडियन स्मिथ जैसे बड़े नाम शामिल है। ऑक्शन से पहले पंजाब के पर्स में 32.2 करोड़ रुपये हैं।  
 
 


Cricket Scorecard

Advertisement