Corbin Bosch Catch Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 65वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश (Corbin Bosch) ने बेहद ही धमाकेदार प्रदर्शन किया और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के सामने पहले 18 गेंदों पर नाबाद 32 रन ठोके और फिर 3 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट झटके। गौरतलब है कि इसी बीच कॉर्बिन बॉश ने रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) का एक बेहद ही बवाल कैच भी पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना KKR की इनिंग के 16वें ओवर में देखने को मिली। मुंबई इंडियंस के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ अल्लाह ग़ज़नफ़र करने आए थे जिनकी दूसरी गेंद पर रोवमैन पॉवेल ने एक बेहद ही ताकतवर कट शॉट खेला। ध्यान दें कि जब ये बॉल पॉवेल के बैट से टकराया तब सभी को लगा था कि उन्हें बाउंड्री मिलने वाली है, लेकिन यहां कॉर्बिन बॉश ने ऐसा कुछ होने नहीं दिया।
31 साल के कॉर्बिन बॉश, जो कि मुंबई इंडियंस के लिए बैकवर्ड पॉइंट पर तैनात थे, उन्होंने चीते जैसी फुर्ती दिखाई और अपने दाईं ओर कूदकर हवा में ही एक हाथ से पॉवेल का बवाल कैच पकड़ा। IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से बॉश के कैच का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।