MS Dhoni And Dwayne Bravo Video: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कैंप में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। गौरतलब है कि इसी बीच एमएस धोनी का एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो अपने पुराने साथी ड्वेन ब्रावो को वीडियो कॉल पर छेड़ते नज़र आए हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक 18 सेकंड का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें ड्वेन ब्रावो वीडियो कॉल पर मुरली विजय, महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के साथ बात करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही मुरली विजय वीडियो कॉल पर महेंद्र सिंह धोनी की बात ड्वेन ब्रावो से करवाते हैं, MSD तुरंत ही ब्रावो से कह देते हैं कि "मैं तुम्हें पसंद नहीं करता।"
खास बात ये है कि इस दौरान ड्वेन ब्रावो, महेंद्र सिंह धोनी को अपना बड़ा भाई और बिग बॉस कहते हैं। बताते चलें कि यहां सुरेश रैना भी ड्वेन ब्रावो के मज़े लेने से पीछे नहीं रहते और उन्हें देखते ही KKR का स्लोगन "कोरबो लोरबो जीतबो रे" बोलते हैं। जान लें कि ड्वेन ब्रावो IPL 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।