Women In Blue Victory Song Video: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women Cricket Team) ने बीते रविवार, 02 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में इतिहास रचा और साउथ अफ्रीका (IN-W vs SA-W Final) को 52 रनों से हराकर अपना पहला आईसीसी वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप (ICC Women's ODI World Cup 2025) टूर्नामेंट का खिताब जीता। गौरतलब है कि टीम इंडिया को अपना पहला ODI वर्ल्ड कप टाइटल जीतने में पूरे 52 साल लगे ऐसे में उन्होंने इस पल को और भी खास बनाने के लिए अपना विक्ट्री सॉन्ग (विजय गीत) भी फैंस के सामने साझा किया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, खुद BCCI Women के आधिकारिक एक्स अकाउंट से टीम इंडिया के विक्ट्री सॉन्ग को साझा किया गया है जो कि सोशल मीडिया पर फैंस के बीच वायरल हो चुका है। BCCI द्वारा साझा किए वीडियो में भारतीय खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ये बताती हैं कि टीम ने चार साल पहले ये फैसला किया था कि वो अपना टीम सॉन्ग तब रिलीज करेंगे जब वो वर्ल्ड कप जीत जाएंगे।
BCCI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में पूरी टीम इंडिया अपना टीम सॉन्ग गाती नज़र आ रही हैं जिसे आप नीचे सुन सकते हो। बता दें कि भारतीय टीम का ये गाना सोशल मीडिया पर फैंस का दिल छू रहा है।
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 3, 2025
No better moment for the #WomenInBlue to unveil their team song. #TeamIndia | #CWC25 | #Final | #INDvSA | #Champions pic.twitter.com/ah49KVTJTH