आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 29वें मुकाबले में बीते रविवार, 13 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार स्पिनर मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में कमाल की गेंदबाज़ी की और 4 ओवर में 43 रन देकर दो बड़े विकेट हासिल किए। इसी बीच उन्होंने एक मैजिकल बॉल डालकर DC के स्टार बैटर करुण नायर (Karun Nair) का विकेट भी चटकाया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, मिचेल सेंटनर का ये जादुई बॉल मुंबई इंडियंस की इनिंग के 12वें ओवर में देखने को मिला। वो MI के लिए अपना दूसरा ओवर करने आए थे जिसकी चौथी गेंद डालते हुए उन्होंने वेल सेट बैटर करुण नायर को फंसाया। सेंटनर ने ये बॉल राउंड द विकेट से ऑफ स्टंप की लाइन पर डिलीवर करते हुए थोड़ा सा टर्न करवाया था जिसे करुण नायर डिफेंस तक नहीं कर सके।
इसके बाद होना क्या था, सेंटनर की गेंद करुण नायर को चकमा देकर सीधा ऑफ स्टंप से जा टकराई और वो पूरी तरह बोल्ड हो गए। आउट होने के बाद नायर का रिएक्शन देखने लायक था, जिन्हें देखकर ये पता चल रहा था कि 12 चौके और 5 छक्के जड़ते हुए 89 रन बनाने वाले बैटर के पास भी सेंटनर की इस जादुई गेंद का कोई जवाब नहीं था। यही वज़ह है ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
Santner is a magician- Easily better than Vettori pic.twitter.com/y527gSWnN4
— Kaffe Americano (@ParrotBeaker) April 13, 2025