MS Dhoni Dance Video: इंडियन टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक पार्टी एनिमल नहीं माने जाते। ऐसे कम ही मौके देखे गए जब थाला धोनी झूमते नज़र आए, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी का बदला रूप नज़र आया है। दरअसल, इस वायरल वीडियो में माही स्टार ऑलराउंडर और साथी खिलाड़ियों के साथ झूमते नज़र आए हैं।
इस वीडियो में मशहूर रैपर बादशाह भी दिखे हैं, जिनके गाने 'काला चश्मा' पर महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या और ईशान किशन डांस करते कैमरे में कैद हुए। इतना ही नहीं माही का एक ओर वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह अपने साथियों के साथ कंधे पर हाथ डाले 'नाचो-नाचो' गाने पर अपनी डासिंग स्किल्स दिखाते दिखे हैं।
Video of the day is here! @MSDhoni | #MSDhoni | #Dhoni pic.twitter.com/CCj4zOLQjV
— (@TheDhoniEra) November 27, 2022
IPL में आएंगे नज़र: यूं तो महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन वह जल्द ही एक बार फिर फैंस को आईपीएल में मनोरंजित करते दिखेंगे। माही आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करते हैं और उनकी लीडरशीप ने सीएसके ने चार बार विजेता की ट्रॉफी उठाई है। हालांकि येलो आर्मी का पिछला सीजन बेहद ही निराशाजनक रहा था और वह सिर्फ 4 मैच ही जीत सके थे।
MS Dhoni spotted partying with Hardik Pandya in Badshah's concert in Dubai | Sports Today#msdhoni #mahi #badshah #hardikpandya #dance #music #mahendersinghdhoni #sakshidhoni #sakshisinghdhoni #reels #reelsinstagram #hustle #music #cricket #party #dhoni pic.twitter.com/Hs3dvhfLfo
— Sports Today (@SportsTodayofc) November 27, 2022