Ishan Kishan Tim David Fight VIDEO: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आईपीएल 2024 (IPL 2024) किसी बुरे सपने की तरह रहा है। आलम ये है कि पांच बार चैंपियन का टाइटल जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम सीजन के अपने आखिरी मैच से पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। हालांकि इन सब के बावजूद MI के कैंप में खिलाड़ी खूब इन्जॉय कर रहे हैं और अब इसी कड़ी में ईशान किशन (Ishan Kishan) और टिम डेविड (Tim David) की मस्ती का एक वीडियो भी सामने आया है।
ये मज़ेदार वीडियो खुद मुंबई इंडियंस के आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया गया है। इस वीडियो में ईशान किशन और टिम डेविड आपस में कुश्ती करते नज़र आ रहे हैं। MI द्वारा साझा किये गए वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशान किशन मस्ती-मस्ती में टिम डेविड से भिड़ रहे हैं और ये दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे को अपनी ताकत दिखा रहे हैं।
इस वीडियो में फैंस ने भी जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने वनडे वर्ल्ड कप में मिली हार को याद करते हुए लिखा, 'यहां भी ऑस्ट्रेलिया से हार गए।' वहीं एक यूजर ने मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर तंज करते हुए कहा, 'हां ये सब करो तुम, बाकी तो कुछ होता नहीं।' एक यूजर ने मज़े लेते हुए लिखा, 'रोहित और हार्दिक वाला काम ये क्यों कर रहे हैं।'
Warning: These are trained professionals, don't try this at home #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians | @ishankishan51 | @timdavid8 pic.twitter.com/GcSsfOJ7Qh
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 16, 2024