Navin Bidaisee Catch: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 23वां मुकाबला सेंट किट्स के वार्नर पार्क में खेला गया था जहां SKN Patriots के खिलाड़ी Navin Bidaisee ने बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए एक बेहद ही हैरतअंगेज फ्लाइंग कैच पकड़ा। ये कैच Barbados Tridents के तूफानी बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) का था जो कि सेंचुरी बनाकर आउट हुए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये घटना बारबाडोस ट्राइडेंट्स की पारी के 19वें ओवर में घटी। SKN पैट्रियट्स के लिए नसीम शाह गेंदबाज़ी कर रहे थे जिनकी दूसरी गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने छक्का मारने के इरादे से गेंद को डीप कवर की तरफ मारा। इस पॉजिशन पर SKN के लिए कैरेबियाई खिलाड़ी नविन बिदाईसी तैनात थे जिनकी आंखें गेंद को हवा में देखकर बड़ी हो गई।
इसके बाद होना क्या था, वो तेजी से अपनी बाईं ओर दौड़े और उन्होंने आखिर में एक शानदार डाइव करके कैच लपका। जब उन्होंने ये कैच लिया, तब वो एक समय के लिए पूरी तरह हवा में था। ये एक हैरतअंगेज नज़ारा था। यही वज़ह है फैंस को नविन बिदाईसी का ये कैच खूब पसंद आया है। CPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस कैच का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।