Rishabh Pant gifted his bat to Ayush Badoni Video: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का आगाज होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। ये टूर्नामेंट शनिवार, 28 मार्च से शुरू होगा जिसके लिए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कैप्टेंसी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम जमकर प्रैक्टिस कर रही है। गौरतलब है कि इसी बीच LSG के कैप्टन ने अपने जूनियर खिलाड़ी आयुष बडोनी (Ayush Badoni) को एक खास तोहफा दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, LSG ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक 32 सेकंड का वीडियो साझा किया है जिसमें ऋषभ पंत 26 साल के आयुष बडोनी को अपना एक बैट गिफ्ट करते नज़र आए हैं। वो आयुष से कहते हैं, "तोड़ियो मत, बहुत अच्छा बैट है।" आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
गौरलतब है कि ऋषभ पंत और लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी 26 साल के आयुष बडोनी पर काफी भरोसा रखती है। यही वज़ह है उन्हें IPL 2026 के लिए पूरे 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि वो साल 2022 से ही LSG टीम का हिस्सा हैं और इस टूर्नामेंट में अब तक 56 मैचों में 26.75 की औसत और 138.56 की स्ट्राइक रेट से 963 रन बना चुके हैं। उन्होंने पिछले सीजन सुपर जायंट्स के लिए 14 मैचों में लगभग 33 की औसत और 148 की स्ट्राइक रेट से 329 रन ठोके थे।