धवन- खलील अहमद ने एक साथ मनाया अपना बर्थडे, एक दूसरे को इस अंदाज में किया बर्थडे विश ! Images (twitter)
5 दिसंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन आज (5 दिसंबर) अपना 34वां बर्थडे मना रहे हैं। साल 1985 में दिल्ली में जन्मे शिखर भारतीय टीम में गब्बर के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने कई मौकों पर अपने दम पर टीम इंडिया को जीत दिलाई है।
धवन के बर्थडे पर फैन्स से लेकर उनके चाहने वाले उनको बर्थडे विश कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर्स भी धवन को बर्थडे विश करने में पीछे नहीं हैं।
Thank you all for your birthday wishes! @imK_Ahmed13 and I are grateful for all the love. Khush raho doston pic.twitter.com/OvgTOG4QbY
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) December 5, 2019
धवन के अलावा आज खलील अहमद का भी बर्थडे हैं। ऐसे में धवन ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें धवन और खलील एक दूसरे को गाना गाकर बर्थ विश कर रहे हैं।