Tilak Varma Catch Video: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बीते मंगलवार, 07 अप्रैल को गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ महज़ 14 गेंदों पर 1 चौके और 5 छक्के ठोककर 39 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्हें MI के सामने बैटिंग करता देख एक समय ऐसा लग रहा था कि वो कम से कम तूफानी अर्धशतक तो जरूर ठोकेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका और तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने बाउंड्री के करीब एक बेहद ही शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन लौटने पर मजबूत कर दिया।
दरअसल, ये पूरी घटना राजस्थान रॉयल्स की इनिंग के 5वें ओवर में घटी। मुंबई इंडियंस के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर करने आए थे जिन्होंने अपनी छठी पर गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को फंसाया। उन्होंने ये बॉल ऑफ साइड में डिलीवर किया था जिस पर वैभव ने छक्का मारने के इरादे से हवाई शॉट खेला।
गौर करें कि वो अपने शॉट को ऊंचाई नहीं दे पाए थे जिस वज़ह से गेंद सीधा डीप एक्स्ट्रा कवर की तरफ गई जहां तिलक वर्मा ने बाउंड्री के करीब हवा में उछलकर एक गज़ब का कैच पकड़ा। इस तरह आउट होने के बाद वैभव काफी निराश थे और उन्होंने अपने हाथों से मुंह को छिपा लिया। IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।