Tim David Six Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 34वें मुकाबले में बीते गुरुवार, 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने 18.5 ओवर में 206 रनों का लक्ष्य हासिल करके गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 5 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच RCB के तूफानी बल्लेबाज़ टिम डेविड (Tim David) ने एक बेहद ही हैरतअंगेज छक्का मारा जिसे देखकर वो खुद भी पूरी तरह दंग रह गए।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना बेंगलुरु टीम की इनिंग के 17वें ओवर में घटी। गुजरात टाइटंस के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ कगिसो रबाडा करने आए थे जिन्होंने अपनी रफ्तार से पांचवीं गेंद पर टिम डेविड को शॉक किया। यहां टिम डेविड एक गलत शॉट खेल बैठे थे जिसके कारण वो बॉल उनके बैट के ऐज से टकराई।
आमतौर पर ऐसी घटना घटने पर बल्लेबाज़ मैदान पर मौजूद किसी फील्डर के हाथों कैच आउट हो जाता है, लेकिन ये बॉल टिम डेविड के बैट से टकराई थी। उन्होंने अपने शॉट में इतनी पावर भरी थी कि बैट के ऐज से लगने के बावजूद गेंद ने थर्ड मैन के फील्डर को बिट कर दिया और वो हवा में उड़ते हुए सीधा बाउंड्री लाइन के बाहर गिरी।