Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के 15 साल के बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) एक आक्रमक खिलाड़ी हैं जो कि बड़े-बड़े छक्के मारने की काबिलियत रखते हैं। IPL के मौजूदा सीजन में तो वो अब तक सिर्फ पांच मुकाबलों में 18 छक्के ठोक चुके हैं। गौरतलब है कि इसी बीच अब राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से वैभव का नया वीडियो साझा किया है जिसे देखकर विपक्षी टीमों में जरूर खलबली मचेगी।
दरअसल, RR ने एक 13 सेकंड का वीडियो फैंस के साथ साझा किया है जिसमें छोटी उम्र के वैभव नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए बड़ा छक्का मारते हैं और स्टेडियम की एक खिड़की का शीशा ही तोड़ देते हैं। उनके शॉट में इतनी ताकत होती है कि खिड़की के शीशे में एक बड़ा छेद हो जाता है। आप नीचे ये पूरा वीडियो देख सकते हो।
शायद आपको यकीन ना हो, लेकिन 15 साल के वैभव IPL 2026 में मौजूदा समय में राजस्थान रॉयल्स के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 5 मैचों में 40 की औसत और 263.15 की स्ट्राइक रेट से 200 रन ठोककर ये कारनामा किया है। वो ऑरेंज कैप की रेस में भी तीसरी पॉजिशन पर बने हुए हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 10 लाख रुपये में रिटेन किया है।