Yashasvi Jaiswal Catch Video: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) मौजूदा समय में मुंबई के लिए घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2025-26) खेल रहे हैं जहां रविवार, 08 फरवरी को उन्होंने स्लिप पर फील्डिंग करते हुए कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) का एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा। गौरतलब है कि यशस्वी के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, यशस्वी जायसवाल का ये कैच कर्नाटक की दूसरी पारी के 21वें ओवर में देखने को मिला। मुंबई के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ तनुष कोटियन करने आए थे जिनकी पहली ही गेंद का सामना करते हुए देवदत्त पडिक्कल ने बड़ी गलती की। यहां उन्होंने एक कट शॉट खेल दिया था जिसके बाद वो बॉल सीधा स्लिप की तरफ गई।
मुंबई के लिए इस पॉजिशन पर भारतीय टीम के सबसे बेस्ट फील्डर्स में से एक यशस्वी जायसवाल तैनात थे, जिन्होंने मौका देखकर अपनी चीते जैसी फुर्ती दिखाई और अपने बाएं हाथ से गेंद को लपक लिया। BCCI Domestic ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।