WI vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, दो साल बाद इस खिलाड़ी की हु (Image Source: Google)
West Indies vs Pakistan Test Series: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार (23 जुलाई) को पाकिस्तान के खिलाफ अगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। इस स्क्वाड में दो साल बाद किर्क मैकेंजी की वापसी हुई है। वहीं एक युवा स्पिनर को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है।
यह सीरीज 25 जुलाई से 6 अगस्त तक त्रिनिदाद में खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 25 से 29 जुलाई तक ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 2 से 6 अगस्त तक क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा।
आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज वेस्टइंडीज के लिए काफी खास रहने वाली है, क्योंकि यह कैरेबियाई टीम ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी पहली बार किसी टेस्ट मैच की मेजबानी करेगी।