Rostan Chase हुए गैरी सोबर्स की रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल,98 साल में ऐसा करने वाले WI के चौथे क्रिकेटर बने (Rostan Chase)
Bangladesh vs West Indies, 1st Test Stats: वेस्टइंडीज के कप्तान औऱ ऑलराउंडर रोस्टन चेज (Rostan Chase) ने बांग्लादेश के खिलाफ ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार (31 अक्टूबर) को खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मुकाबले की दूसरी पारी में 15.4 ओवर में 36 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।
इस शानदार प्रदर्शन के दौरान चेज ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह 98 साल के वेस्टइंडीज क्रिकेट इतिहास की खास लिस्ट में शामिल हो गए।
चेज वेस्टइंडीज के चौथे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 2000 या उससे ज्यादा रन और 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। उनके अब 2851 रन औऱ 101 विकेट हो गए हैं।