Shai Hope ने तूफानी शतक से एक साथ तोड़ा गेल और डी विलियर्स का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने (West Indies Captain Shai Hope)
India vs West Indies 4th T20I Stats: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप (Shai Hope T20I Records) ने बुधवार (14 अक्टूबर) को भारत के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चौथे टी-20 इंटरनेशनल में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। मौजूदा सीरीज में अपना दूसरा शतक जड़ते हुए होप ने 50 गेंदों में 204 की स्ट्राईक रेट से नाबाद 102 रन बनाए, जिसमें 4 चौके औऱ 9 छक्के जड़े। इस पारी के दौरान उन्होंने कई खास रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए।
गेल का रिकॉर्ड तोड़ा
वेस्टइंडीज के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड होप ने अपने नाम कर लिया है। इस फॉर्मेट में उन्होंने अपना तीसरा शतक जड़ते हुए क्रिस गेल और एविन लुईस के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है।