Issy Wong: वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 का एलिमिनेटर मैच मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच बीते शुक्रवार (25 मार्च) को खेला गया था जिसमें MI की गन गेंदबाज़ ईसी वोंग (Issy Wong) ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ हैट्रिक हासिल करके इतिहास रच दिया। वोंग ने अपने 4 ओवर में महज 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए जिसके कारण यूपी की टीम 17.4 ओवर में महज 110 रन बनाकर पूरी तरह सिमट गई। यही वजह है अब वोंग सोशल मीडिया पर छा चुकी हैं और हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है।
20 वर्षीय ईसी वोंग इंग्लिश (इंग्लैंड क्रिकेट टीम) टीम की गन गेंदबाज़ हैं। वोंग को वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस यानी महज 30 लाख रुपये में खरीदा था। ऑक्शन के दौरान सिर्फ MI वह फ्रेंचाइजी थी जिन्होंने इस इंग्लिश युवा खिलाड़ी पर दिलचस्पी दिखाई थी।
भले ही ईसी वोंग महज 20 साल की हैं, लेकिन वह इंटरनेशनल लेवल पर भी अपने देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वोंग ने 15 जून 2022 को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए अपना वनडे डेब्यू किया था यह मैच उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला जहां वोंग ने 6 ओवर में 3 विकेट झटके थे। इसके बाद वोंगे को 21 जून 2022 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही अपना टी20 डेब्यू करने का मौका मिला और 27 जून 2022 को उन्होंने टेस्ट डेब्यू भी किया।
