ENG vs SL 1st ODI: हैरी ब्रूक (Harry Brook) की कैप्टेंसी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) ने बीते मंगलवार, 22 सितंबर को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले गए रिवरसाइड ग्राउंड पर 265 रन डिफेंड किए और श्रीलंका को पहले वनडे (ENG vs SL 1st ODI) में 89 रनों से मात देकर हार का स्वाद चखाया। गौरतलब है कि इस मुकाबले के हीरो इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स (Will Jacks) रहे, जिन्होंने पहले अपनी बैटिंग से 46 रन बनाए और फिर गेंदबाज़ी से पांच विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
इस मुकाबले में इंग्लिश कैप्टन हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी जिसके बाद मेजबान टीम ने 48.1 ओवर खेले और 265 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रूक ने सर्वाधिक रन बनाए और 69 गेंदों पर 7 चौके लगाकर 67 रनों की पारी खेली।
हैरी ब्रूक के अलावा विल जैक्स ने 47 गेंदों पर नाबाद 46 रन, जो रूट ने 53 गेंदों पर 44 रन, बेन डकेट ने 29 गेंदों पर 32 रन और जोस बटलर ने 33 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेलकर अहम योगदान दिया। इन्हीं सब के दम पर इंग्लिश टीम 265 रनों तक पहुंचने में सफल रही।