Advertisement
Advertisement
Advertisement

Women's Big Bash League: न्यूजीलैंड की विस्फोटक बल्लेबाज सोफी डिवाइन बनी प्लेयर ऑफ द सीरीज

न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सोफी डेवाइन को महिला बिग बैश लीग के छठे संस्करण का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। पर्थ स्कॉचर्स के लिए खेलने वाली सोफी महिला लीग के इतिहास की पहली ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार दूसरे साल यह...

IANS News
By IANS News November 24, 2020 • 18:24 PM
Sophie Devine
Sophie Devine (Sophie Devine)
Advertisement

न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सोफी डेवाइन को महिला बिग बैश लीग के छठे संस्करण का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। पर्थ स्कॉचर्स के लिए खेलने वाली सोफी महिला लीग के इतिहास की पहली ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार दूसरे साल यह खिताब जीता है।

सोफी ने इस साल 31 वोट हासिल किए। मेलबर्न स्टार्स की कप्तान मेग लेनिंग और सिडनी थंडर्स की ऑलराउंडर हीदर नाइट भी इस खिताब की दौड़ में थीं।

Trending


सोफी ने इस साल 56 के औसत से कुल 448 रन बनाए। इस सीजन में सोफी ने 18 छक्के लगाए और इस तरह वह महिला लीग के इतिहास में 100 छक्के लगाने वाली एकमात्र खिलाड़ी बनीं।

10 मैचों में सोफी को कुल 10 प्लेअर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिले। इस दौरान सोफी ने तीन अर्धशतक और एक शतक लगाया।


Cricket Scorecard

Advertisement