युवराज सिंह का बयान: रोहित शर्मा को टी-20 का कप्तान बनाया जा सकता है Images (twitter)
27 सितंबर। भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह का मानना है कि अगर विराट कोहली को लगता है कि उन पर कप्तानी का काम ज्यादा है तो रोहित शर्मा टी-20 में कप्तानी कर सकते हैं। विराट इस समय खेल के तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम के कप्तान हैं।
युवराज ने समाचार चैनल आजतक से कहा, "पहले सिर्फ दो प्रारूप होते थे तो कप्तानी करना आसान होता था। अगर विराट पर ज्यादा भार है तो वो टी-20 के लिए अलग कप्तान के बारे में सोच सकते हैं।"
उन्होंने कहा, "रोहित ने अच्छा काम किया है। मैं नहीं जानता, इस बात का फैसला उन्हें लेना है कि विराट कितना भार उठा सकते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह भविष्य को लेकर क्या सोच रहे हैं। यह पूरी तरह से टीम प्रबंधन पर निर्भर करता है।"