1st T20I: श्रीलंका ने सुपर ओवर में न्यूजीलैंड को हराया, 8 साल में मिली पहली जीत
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने रविवार को ऑकलैंड में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशन में न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने चरित असलंका (67) और कुसल परेरा (53) के अर्दशतकों के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन…
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने रविवार को ऑकलैंड में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशन में न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने चरित असलंका (67) और कुसल परेरा (53) के अर्दशतकों के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए, ईश सोढ़ी ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर मैच टाई कराया।
श्रीलंका के लिए सुपर ओवर में डालने आए महीश तीक्षणा ने शानदार गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड अपने 2 विकेट गंवाकर 8 रन बनाए। इसके बाद न्यूजीलैंड के लिए एडम मिल्ने ने सुपर ओवर डाला लेकिन असलंका ने एक छक्का और एक चौका जड़कर तीन गेंद में ही खेल खत्म कर दिया।
2015 के बाद न्यूजीलैंड की सरजमीं पर श्रीलंका द्वारा किसी भी फॉर्मेट में दर्ज की गई पहली जीत है।
What A Match, What A Win For Sri Lanka
Scorecard @ https://t.co/T9WJ9EQLkT#NZvSL #SriLanka #NewZealand #SuperOver pic.twitter.com/1nmgmyj2KI— CRICKETNMORE (@cricketnmore) April 2, 2023