2nd ODI: ENGW की चार्ली डीन ने SAW के खिलाफ हैट्रिक लेते हुए बनाया ये महारिकॉर्ड
इंग्लैंड वूमेंस की चार्ली डीन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में हैट्रिक ले ली। इसी के साथ वो इंग्लैंड की तरफ से वनडे में हैट्रिक लेने वाली तीसरे खिलाड़ी बन गयी।
इंग्लैंड वूमेंस की तरफ से सबसे पहले हैट्रिक कैरोल हॉजेस ने…
इंग्लैंड वूमेंस की चार्ली डीन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में हैट्रिक ले ली। इसी के साथ वो इंग्लैंड की तरफ से वनडे में हैट्रिक लेने वाली तीसरे खिलाड़ी बन गयी।
इंग्लैंड वूमेंस की तरफ से सबसे पहले हैट्रिक कैरोल हॉजेस ने 1993 में डेनमार्क के खिलाफ ली थी। इसके बाद क्लेयर कॉनर ने 1999 में भारत के खिलाफ हैट्रिक ली थी। अब 25 साल बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक ली है। इसी के साथ वो इंग्लैंड की तरफ से वनडे में हैट्रिक लेने वाली तीसरे खिलाड़ी बन गयी। उन्होंने मारिजाने कैप, नादिन डी क्लर्क और सिनालो जाफ्टा को आउट करते हुए पूरी की।
Our 3rd ever ODI hat-trick
— England Cricket (@englandcricket) December 8, 2024
Deanoooooo pic.twitter.com/d8hXOPe0ko
उनकी इस हैट्रिक की मदद से साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे में 31.3 ओवर में 135 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन क्लो ट्रायॉन ने बनाये। उन्होंने 49 गेंद में 8 चौको की मदद से 45 रन की पारी खेली। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 50 गेंद में 5 चौको की मदद से 35 रन की पारी खेली।