प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में ही शुरुआत में लगातार 2 गेंदों में मैथ्यू शॉर्ट (Matthew Short) और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ (Steven Smith) को आउट किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 399 रन का विशाल स्कोर बनाया।
पारी का दूसरा ओवर करने आये दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने दूसरी गेंद लेंथ पर डाली जो ऑफ के बाहर स्विंग कर रही थी। मैथ्यू शॉर्ट ने इसे ऑफ साइड पर खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का मोटा किनारा लेते हुए थर्ड मैन पर चली गयी। वहां पर रविचंद्रन अश्विन ने दौड़ते हुए शानदार कैच लपका। शॉर्ट ने 8(9) रन बनाये। इसके बाद कृष्णा ने स्टीव स्मिथ को अगली गेंद लेंथ पर आउटसाइड ऑफ पर डाली। स्मिथ ने इसे खड़ा-खड़े स्लैप करने की कोशिश की और गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए पहली स्लिप में खड़े शुभमन गिल के हाथों में चली गयी। स्मिथ गोल्डन डक पर आउट हुए।
Prasidh Krishna - what a bowler!
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 24, 2023
Matthew Short first then Steven Smith for a golden duck, dream start! pic.twitter.com/AWTX1BHsfd