ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अर्धशतक जड़ते हुए एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो विदेशों में टी20 इंटरनेशनल में भारतीय कप्तान द्वारा बनाये गए हाईएस्ट T20I स्कोर बनाने की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए है। उनसे पहले ये कारनामा रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और सुरेश रैना कर चुके हैं।
दाएं हाथ के बल्लेबाज गिल ने 49 गेंद का सामना करते हुए 7 चौको और 3 छक्कों की मदद से 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इसी अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ज़िम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 182 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।
Highest T20I Score by Indian Captain in Overseas
— (@Shebas_10dulkar) July 10, 2024
100 - Surya vs SA (2023)
92 - Rohit vs AUS (2024)
85 - Kohli vs AUS (2020)
72* - Raina vs ZIM (2010)
66 - Gill vs ZIM (2024)*#INDvsZIM pic.twitter.com/C84tg3pjKJ
ओवरसीज में भारतीय कप्तान का हाईएस्ट T20I स्कोर
100- सूर्यकुमार यादव बनाम साउथ अफ्रीका (2023)
92- रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया (2024)
85- विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया (2020)
72*- सुरेश रैना बनाम ज़िम्बाब्वे (2010)
66- शुभमन गिल बनाम ज़िम्बाब्वे (2024)