सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बुधवार (8 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशऩल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में अपनी तूफानी पारी से अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। अभिषेक ने 28 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के जड़े।
अभिषेक ने एक आईपीएल सीजन में पावरप्ले (1 से 6 ओवर तक) में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आईपीएल 2024 में पावरप्ले के दौरान 24 छक्के जड़ दिए हैं। इस लिस्ट में 22 छक्कों के साथ सनथ जयसूर्या (2008) औऱ ट्रैविस हेड (2024) संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में हैदराबाद ने लखनऊ को 10 विकेट से रौंद दिया। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयुष बदोनी (नाबाद 55) और निकोलस पूरन (नाबाद 48) की पारियों की बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद ने 9.4 ओवर में बिना कोई विकेट गवाए जीत हासिल कर ली। हैदराबाद के लिए अभिषेक के अलावा ट्रैविस हेड ने 30 गेंदों में 8 चौकों औऱ 8 छक्कों की मदद से नाबाद 89 रन बनाए।
Most 6s in an IPL Season (1-6 overs)
— (@Shebas_10dulkar) May 8, 2024
24 - (2024)*
22 - (2024)*
22 - Jayasuriya (2008)
21 - Gayle (2015)
20 - Gilchrist (2009)
20 - Gayle (2011)
20 - Rahul (2018)
20 - Buttler (2022)
19 - F McGurk (2024)
19 - Narine (2018)
19 - Duplessis (2023)
18 -…