T20 World Cup 2026: इब्राहिम जादरान ने खेली तूफानी पारी, अफगानिस्तान ने कनाडा को दिया 201 रनों का लक्ष्य
इब्राहिम जादरान की शानदार पारी के दम पर अफगानिस्तान ने गुरूवार (19 फरवरी) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में कनाडा को जीत के लिए 201 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने…
इब्राहिम जादरान की शानदार पारी के दम पर अफगानिस्तान ने गुरूवार (19 फरवरी) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में कनाडा को जीत के लिए 201 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद अफगानिस्तान की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 49 रन के कुल स्कोर तक 2 विकेट गिर गए। इसके बाद इब्राहिम ने सेदिकुल्लाह अटल के साथ पारी को संभाला औऱ तीसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की।
इब्राहिम ने 56 गेंदों में नाबाद 95 रन की पारी खेली, जिसमें सात चौके और पांच छ्क्के जड़े। वहीं अटल ने 32 गेंदों में 44 रन और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 20 गेंदों में 30 रन बनाए। जिसकी बदौलत अफगानिस्तान ने 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन का विशाल स्कोर बनाया। यह टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा टीम स्कोर है।
कनाडा के लिए जसकरण सिंह ने 3 विकेट और डिलोन हेइलिगर ने 1 विकेट लिया।