T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, ओमान करेगी पहले बल्लेबाज़ी; देखें प्लेइंग इलेवन
ICC T20 World Cup 2026 Australia vs Oman: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 40वां और ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार (20 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर…
ICC T20 World Cup 2026 Australia vs Oman: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 40वां और ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार (20 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गौरतलब है कि दोनों टीमें पहले ही सुपर-8 रेस से बाहर हो चुकी हैं, इसलिए यह मुकाबला सम्मान की लड़ाई के तौर पर देखा जा सकता है।
टीमें इस मैच के लिए
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, टिम डेविड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा।
ओमान (प्लेइंग XI): आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), करण सोनावाले, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), जय ओडेदार, शफीक जान, शकील अहमद।