IPL 2023: खत्म हुआ इंतजार, नेट बॉलर से मुख्य बॉलर बन ही गए अर्जुन तेंदुलकर
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 22वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को शामिल किया है। अपने आईपीएल करियर के पहले ओवर में अर्जुन ने…
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 22वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को शामिल किया है। अपने आईपीएल करियर के पहले ओवर में अर्जुन ने कमाल की गेंदबाज़ी की। रहमानुल्लाह गुरबाज और नारायण जगदीसन के खिलाफ अर्जुन ने अपने ओवर में महज 4 रन ही खर्चे।
बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर को लंबे समय के बाद मौका मिला है। वह लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के लिए नेट बॉलर और एक्स्ट्रा प्लेयर के तौर पर बेंच पर अपने मौका का इंतजार करते दिखे हैं।
मुंबई इंडियंस - ईशान किशन (W), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (C), टिम डेविड, नेहल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन जानसन, रिले मेरेडिथ
कोलकाता नाइट राइडर्स - रहमानुल्लाह गुरबाज़ (W), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, नितीश राणा (C), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती