अर्जुन तेंदुलकर ने बुधवार (14 दिसंबर) को अपने ऱणजी और फर्स्ट क्लास क्रिकेट डेब्यू मैच में शानदार शतक जड़ा। अर्जुन के पिता सचिन तेंदुलकर ने भी अपने ऱणजी डेब्यू पर यही कारनामा किया था। 1988 में 34 साल पहले अर्जुन के पिता सचिन तेंदुलकर ने अपने डेब्यू रणजी मैच में शतक जड़ा था। पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए अर्जुन ने भी शतक जड़ दिया है।
राजस्थान के खिलाफ इस मुकाबले में अर्जुन ने 178 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 207 गेंदों में 120 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 16 चौके औऱ 2 छक्के जड़े। यानी अपनी शतकीय पारी में 18 गेंदों में 76 रन उन्होंने सिर्फ चौकों-छक्कों से ही बनाए।
अर्जुन ने सुयश प्रभुदेसाई के साथ मिलकर के साथ मिलकर 221 रनों की साझेदारी की।
बता दें कि इस सीजन की शुरूआत में अर्जुन मुंबई की टीम का साथ छोड़कर गोवा के साथ जुड़ गए थे। मुंबई की टीम में खेलने के कम मौके मिलने के चलते उन्होंने ऐसा किया। गोवा टीम में शिफ्ट होने से पहले अर्जुन ने मुंबई के लिए सिर्फ दो टी-20 मैच खेले थे।
Arjun Tendulkar smashes a century on #RanjiTrophy/First Class debut, 34 years after his father achieved the feat as a 15-year-old!
— Lalith Kalidas (@lal__kal) December 14, 2022
Dec 11, 1988: Sachin Tendulkar scores century on debut for Bombay v Gujarat.
Dec 14, 2022*: Arjun Tendulkar century on debut for Goa v Rajasthan.