AUS vs IRE: ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का टारगेट, स्टोइनिस और इंग्लिस ने खेली तूफानी पारियां
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 14वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए और आयरलैंड के सामने 183 रनों का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रैविस हेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टीम ने अपने कप्तान का ही…
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 14वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए और आयरलैंड के सामने 183 रनों का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रैविस हेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टीम ने अपने कप्तान का ही विकेट जल्दी गंवा दिया।
हेड सिर्फ 6 रन बनाकर रन आउट हो गए इसके बाद जोस इंग्लिस और कैमरुन ग्रीन की जोड़ी ने मिलकर पारी को तेजी से आगे बढ़ाया और पावरप्ले में 10 से ज्यादा की रनरेट से रन बनाए। ग्रीन ने आउट होने से पहले 21 रन बनाए जबकि इंग्लिस ने आउट होने से पहले ताबड़तोड़ 37 रन बनाए। अंत में मैट रेनशॉ (37) और मार्कस स्टोइनिस (45) ने भी उपयोगी पारियां खेली और अपनी टीम को 180 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।