AU-W vs IN-W 2nd T20: जॉर्जिया वोल और बेथ मूनी ने की शतकीय साझेदारी, ऑस्ट्रेलिया ने Team India को दिया 164 रनों का लक्ष्य
AU-W vs IN-W 2nd T20: सोफी मोलिनेक्स की कैप्टेंसी वाली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने गुरुवार 19 फरवरी को कैनबरा के मनुका ओवल क्रिेकेट स्टेडियम में भारत के सामने दूसरे टी20 मुकाबले में 164 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करते हुए जॉर्जिया वोल और…
AU-W vs IN-W 2nd T20: सोफी मोलिनेक्स की कैप्टेंसी वाली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने गुरुवार 19 फरवरी को कैनबरा के मनुका ओवल क्रिेकेट स्टेडियम में भारत के सामने दूसरे टी20 मुकाबले में 164 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करते हुए जॉर्जिया वोल और बेथ मूनी ने पहले विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी हुई। जॉर्जिया वोल ने 57 गेंदों पर 11 चौके और 1 छक्का ठोकते हुए 88 रन बनाए, वहीं बेथ मूनी ने 39 गेंदों पर 4 चौके जड़कर 46 रन जोड़े। उनके अलावा फीबी लिचफील्ड 5 गेंदों पर 6 रन, एलिस पेरी 10 गेंदों पर 07 रन, एशले गार्डनर 9 गेंदों पर नाबाद 10 रन बनाए।
इसी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने अपने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 163 रन बनाए। बात करें अगर भारतीय गेंदबाज़ों की तो अरुंधति रेड्डी ने अपने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं रेणुका सिंह ठाकुर ने 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट निकाला। उनके अलावा टीम का कोई गेंदबाज़ सफलता हासिल नहीं कर सका।
यहां से अब भारतीय टीम को कैनबरा टी20 जीतने के लिए 164 रनों का टारगेट हासिल करना है। यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारतीय महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एन्नाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), किम गार्थ, डार्सी ब्राउन।