SL vs ZIM: पथुम निसांका ने ठोका अर्धशतक, श्रीलंका ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 179 रनों का लक्ष्य
Sri Lanka vs Zimbabwe, ICC T20 World Cup 2026: दासुन शनाका की कैप्टेंसी वाली श्रीलंका क्रिकेट टीम ने गुरुवार, 19 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 38वें मुकाबले में पथुम निसांका की अर्धशतकीय पारी के दम पर जिम्बाब्वे के सामने जीत हासिल करने के लिए 179 रनों का…
Sri Lanka vs Zimbabwe, ICC T20 World Cup 2026: दासुन शनाका की कैप्टेंसी वाली श्रीलंका क्रिकेट टीम ने गुरुवार, 19 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 38वें मुकाबले में पथुम निसांका की अर्धशतकीय पारी के दम पर जिम्बाब्वे के सामने जीत हासिल करने के लिए 179 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में पथुम निसांका ने 41 गेंदों पर 8 चौके ठोककर 62 रनों की पारी खेली। वहीं पवन रत्नायके ने भी 25 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 44 रन बनाए। उनके अलावा कुसल परेरा ने 14 गेंदों पर 22 रन, डुनिथ वेलालाग ने 8 गेंदों पर नाबाद 15 रन और कुसल मेंडिस ने 20 गेंदों पर 14 रन जोड़े। इन्हीं पारियों के दम पर श्रीलंका ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए।
बात करें अगर जिम्बाब्वे के गेंदबाज़ों की तो ब्लेसिंग मुजारबानी, ब्रैंड इवांस और ग्रीम क्रीमर ने 2-2 विकेट झटके, वहीं रयान बर्ल ने एक विकेट लिया। यहां से जिम्बाब्वे को ये मुकाबला जीतने के लिए 179 रन बनाने हैं।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, डुनिथ वेलालागे, दिलशान मदुशंका , महेश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।