LPL 2023: बी-लव कैंडी ने दांबुला औरा को फाइनल में 5 विकेट से हराते हुए ट्रॉफी अपने नाम की
लंका प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में बी-लव कैंडी ने दांबुला औरा को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ वो इस साल के चैंपियन बन गए। वानिंदु हसरंगा के चोटिल होने की वजह से चोटिल कैंडी की कप्तानी एंजेलो मैथ्यूज ने की थी।
दांबुला औरा ने पहले बल्लेबाजी…
लंका प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में बी-लव कैंडी ने दांबुला औरा को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ वो इस साल के चैंपियन बन गए। वानिंदु हसरंगा के चोटिल होने की वजह से चोटिल कैंडी की कप्तानी एंजेलो मैथ्यूज ने की थी।
दांबुला औरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 147 रन बनाये। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 40(29) रन धनंजय डी सिल्वा के बल्ले से निकले। कैंडी की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट चतुरंगा डी सिल्वा ने लिए।
A heart stopping final! What a team. What a tournament B-Love Kandy has had.
— LPL - Lanka Premier League (@LPLT20) August 20, 2023
Congratulations Champions! #LPL2023 #LiveTheAction pic.twitter.com/quSCFrGl0x
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंडी ने 19.5 ओवरों में 5 विकेट खोकर और 151 रन बनाकर मैच जीत लिया। कैंडी की तरफ से सबसे ज्यादा 44(37) रन कामिंदु मेंडिस ने बनाये। दांबुला की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट नूर अहमद ने चटकाए।
दांबुला औरा की प्लेइंग XI: अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, एलेक्स रॉस, हेडन केर, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, नूर अहमद, प्रमोद मदुशन।
बी-लव कैंडी की प्लेइंग XI: मोहम्मद हारिस, दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), एशेन बंडारा, एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, चतुरंगा डी सिल्वा, आसिफ अली, लाहिरू मदुशंका, मोहम्मद हसनैन, मुजीब उर रहमान, नुवान प्रदीप।