गेंद छेड़छाड़ प्रकरण आंखें खोलने वाली: कैलिस
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जाक कैलिस ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि, दक्षिण अफ्रीका में हाल में हुई गेंद से छेड़छाड़ की घटना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए ‘आंखें खोलने वाली’ थी। कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच कैलिस ने यहां 11वें सत्र से पूर्व टीम की जर्सी और टीम के सदस्यों…
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जाक कैलिस ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि, दक्षिण अफ्रीका में हाल में हुई गेंद से छेड़छाड़ की घटना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए ‘आंखें खोलने वाली’ थी। कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच कैलिस ने यहां 11वें सत्र से पूर्व टीम की जर्सी और टीम के सदस्यों को पेश करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘ पिछले कुछ दिनों में जो हुआ पर उस पर काफी चर्चा हुई। इसने संभवत: सभी लोगों का काफी समय ले लिया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इसने दुनिया भर के खिलाडिय़ों को जागरूक किया कि आप जो भी करते हो उसे लेकर सतर्क रहना चाहिए। इसलिए मैं कहूंगा कि यह आंखें खोलने वाला बड़ा मामला होगा।’’ क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को एक साल जबकि कैमरन बेनक्राफ्ट को नौ महीने के लिए प्रतिबंधित किया है।