2016 वर्ल्ड कप का विलेन, 2019 में कुछ ऐसे बन गया हीरो; WC 2019 में स्टोक्स के आंकड़े हिला देंगे
2016 का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल आप सब को याद होगा। ये वही मुकाबला था जब कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें फाइनल मुकाबले में आमने-सामने थी और वेस्टइंडीज को जीत के लिए आखिरी ओवर में 24 रनों की जरुरत थी। बल्लेबाजी पर कार्लोस ब्रैथवेट थे और…
2016 का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल आप सब को याद होगा। ये वही मुकाबला था जब कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें फाइनल मुकाबले में आमने-सामने थी और वेस्टइंडीज को जीत के लिए आखिरी ओवर में 24 रनों की जरुरत थी। बल्लेबाजी पर कार्लोस ब्रैथवेट थे और गेंद बेन स्टोक्स के हाथ में थी। कार्लोस ब्रैथवेट ने इस ओवर में स्टोक्स की 4 गेंदों पर 4 छक्के जड़कर वेस्टइंडीज को चैंपियन बना दिया। 4 गेंदों में 4 छक्के लगाकर ब्रैथवेट तो हीरो बन गए लेकिन स्टोक्स इंग्लैंड के सबसे बड़े विलेन बन गए।