आईपीएल से पहले मुंबई इंडियन्स को बड़ी राहत, पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेगा यह तेज गेंदबाज
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से पहले मुंबई इंडियन्स के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। पिछले साल चोट के कारण आईपीएल नहीं खेल पाए जोफ्रा आर्चर इस बार पूरे सीजन मुंबई इंडियन्स के लिए उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि मुंबई इंडियंस को हाल ही में मुख्य भारतीय तेज…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से पहले मुंबई इंडियन्स के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। पिछले साल चोट के कारण आईपीएल नहीं खेल पाए जोफ्रा आर्चर इस बार पूरे सीजन मुंबई इंडियन्स के लिए उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि मुंबई इंडियंस को हाल ही में मुख्य भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाहर होने से बड़ा झटका लगा था। ऐसे में जोफ्रा आर्चर के वापसी से टीम को बड़ी राहत मिलेगी।
आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। इस सीजन का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, मुंबई इंडियन्स का पहला मैच रॉयल चल्लेंगेर्स बंगलौर के खिलाफ खिलाफ 2 अप्रैल को खेला जाएगा।