Pakistan T20I Tri-Series: ब्रायन बेनेट और सिकंदर रज़ा ने दिखाया बल्ले से दम, जिम्बाब्वे ने श्रीलंका के सामने रखा 163 रन का लक्ष्य
Pakistan T20I Tri-Series, Sri Lanka vs Zimbabwe 2nd T20: ब्रायन बेनेट की 49 और कप्तान सिकंदर रज़ा की 47 रन की अहम पारीयों की बदौलत जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 162 रन बनाए और श्रीलंका को जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य मिला है।
पाकिस्तान टी20 ट्राई-सीरीज़ का दूसरा मुकाबला गुरुवार…
Pakistan T20I Tri-Series, Sri Lanka vs Zimbabwe 2nd T20: ब्रायन बेनेट की 49 और कप्तान सिकंदर रज़ा की 47 रन की अहम पारीयों की बदौलत जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 162 रन बनाए और श्रीलंका को जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य मिला है।
पाकिस्तान टी20 ट्राई-सीरीज़ का दूसरा मुकाबला गुरुवार (20 नवंबर) को रावलपिंडी में खेला जा रहा है, जहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी। जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तडिवनाशे मरुमनि 10 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए।
इसके बाद ब्रायन बेनेट ने एक छोर थामे रखा और 42 गेंदों में 49 रन की जिम्मेदारी भरी पारी खेली। कप्तान सिकंदर रज़ा ने भी मध्य ओवरों में तेजी से रन जोड़ते हुए 32 गेंदों में 47 रन ठोके और बेनेट के साथ मिलकर पारी को गति दी।
रयान बर्ल ने भी 18 रन जरूर बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके। इसके बावजूद बेनेट और रज़ा की साझेदारी ने जिम्बाब्वे को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन बनाए।
श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा सबसे सफल गेंदबाज़ रहे और 3 विकेट झटके। ईशान मलिंगा को 2 विकेट मिले, जबकि दुष्मंथा चमीरा और महेश थीक्षाना ने 1-1 सफलता हासिल की।
टीमें इस मैच के लिए
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, भानुका राजपक्षे, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा।
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तडिवनाशे मरुमनि, ब्रैंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, रिचर्ड नगारवा, ग्रीम क्रेमर।